सेहोगी व जिया पंचायतों में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू,08 दिसंबर।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुल्लू द्वारा सेहोगी और जिया पंचायतों में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुल्लू ने पंचायत के लोगों को नालसा की स्कीमों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति व जनजाति, महिलाओं, बच्चों, विकलांगों, आपदा पीड़ितों लोगों के लिए मुफ्त कानूनी सहायता का प्रावधान है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया बहुत सरल है। अतः पात्र लोगों को इस सुविधा का लाभ उठाना चाहिए। अतिरिक्त मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मोहित बंसल ने इस दौरान विभिन्न कानूनी प्रावधानों पर प्रकाश डाला।इसके अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मेंद्र शर्मा ने भी मोटर वाहन अधिनियम के बारे में लोगों को जागरुक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *