पापा मेरे पापा से गूंजा कोलीबेहड स्कूल में
-मौहल के कोलीबेहड स्कूल में मनाया वार्षिक समारोह
कमलेश वर्मा(परी),09 दिसंबर। जिला कुल्लू के मौहल स्थित कालीबेहड में पीडी मैमोरियल एंगलो वैदिक स्कूल में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह में शिक्षा विभाग के बीआरसी नरेश कुमार ने मुख्यातिथि के रूप् में भाग लिया। इस अवसर पर स्कूली छात्रों द्वारा सास्कतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य हीरा लाल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और स्कूल में चल रही गतिविधियों के बारे में अभिभावकों को अवगत करवाया गया। इस अवसर पर दिव्या की टीम ने सरस्वती वंदना गाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। वहीं, नर्सरी कलास के बच्चों ने जुबी डूबी गाने पर डांस किया। वहीं, केजी के छात्रों ने पापा मेरे पापा गाने पर डांस किया। पहली कक्षा के छात्रों ने लाहुली डांस किया। हम होंगे कामयाब गाना केजी कक्षा के छात्रों ने पेश किया। वहीं, दिव्या व सहेलियों ने मेरे डोलना पर समूह नत्य किया। खुशवंतज व सेहली ने मम देशम भारतम पर डांस किया। वहीं, समूहगान में ऐ मेरे वतन जान भी देंगे तेरे लिए गाना पल्लवी व उसकी सहेलियों ने गाया। वहीं, तीसरी कक्षा के छात्रों ने उडी जा उडी जा गाने पर समूह नतय पेश किया। पहली कक्षा की छात्रों ओ उडे जब जब जुलफे तेरी गाने पर डांस किया। वहीं, छात्रा पल्लवी ने पिया तुझसे गाने पर एकल नतय पेश किया। इस अवसर पर स्कूल के होनहार छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।