पढ़ाई के साथ-साथ खेलों पर भी ध्यान दें बच्चे…नारायण ठाकुर
-सैंज के डिग्री कॉलेज में मनाया खेल दिवस
-छात्र छात्राओं ने विभिन्न खेलों में दिखाया दमखम
कमलेश वर्मा(परी), कुल्लू,०९ दिसंबर। राजकीय महाविद्यालय सैंज में शनिवार को खेल दिवस मनाया गया। कॉलेज के छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की खेलों में भाग लेकर खूब पसीना बहाया। कॉलेज प्रशासन द्वारा आयोजित एक दिवसीय खेल दिवस पर कॉलेज के अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लिया । छात्र व छात्राओं के बीच अलग अलग खेलों में प्रतिस्पर्धा करवाई गई जिसमें कबडडी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, लंबी व उँची कूद, डिस्कस थ्रो, जैवलिंग थ्रो, शॉट पुट मीटर दौड़ के अलावा क्रिकेट प्रतियोगिताएं करवाई गई। इस अवसर पर खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य नारायण सिंह ठाकुर ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेलों पर भी बच्चों को ध्यान देना चाहिए जो कि उनके अनुशासन व शारिरिक विकास के लिए महत्वपूर्ण हंै। मेहनत सफलता के लिए अहम है अगर आपको सफलता के शिखर पर जाना है तो इस पर कायम रहना होगा । उन्होंने कहा कि चैंपियन वही खिलाड़ी बनते हैं जो कड़े अभ्यास की गहरी जड़ो से निकल कर आते हैं। इस मौके पर आत्म विश्वास से लवरेज कबडडी खिलाड़ी रोहित भारद्वाज, राजीव, मोहित कुमार, चमन लाल आदि ने अपना हुनर दिखाकर कहा कि आगामी समय में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का जोहर दिखाने को बेताव हैं। बहरहाल, शनिवार का दिन डिग्री कॉलेज सैंज के लिए छात्र छात्राओं में नई प्रतिभाओं के लिये खोज भरा रहा।