एबीवीपी कुल्लू इकाई ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी कविता ठाकुर को किया सम्मानित

कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू 10 दिसंबर।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् कुल्लू का एक दल पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डॉ गौरव भारद्वाज के साथ भारत की अन्तरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी व चार बार गोल्ड मैडल जीत चुकी कविता ठाकुर से मिला। हाल में उनके द्वारा ईरान में भारत को गोल्ड मैडल दिलवाने में अहम् भूमिका रही है। विद्यार्थी परिषद् कुल्लू द्वारा उन्हें उनके घर जगतसुख में जाकर उन्हें सम्मानित किया गया।विद्यार्थी परिषद् कि ओर से पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डॉ गौरव भारद्वाज,तहसील संयोजक शान्तनु,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विवेक नेगी,जाग्रति,आयुषी सूद,पूजा,रूचि,इंद्रा,वरुण नेगी,रोनी,सूरज ठाकुर आदि ने उन्हें उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। पूर्व अध्यक्ष डॉ गौरव भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि कविता ठाकुर ने जहां एक ओर देश विदेश में कुल्लू का नाम रोशन किया है वहीं, उन्होंने कुल्लू के युवाओं को खेलों में हिस्सा लेने के लिए भी प्रेरित किया है। उन्होंने बताया कि कविता ने इस कामयाबी के लिए अपनी माता कृष्णा सिंह, पिता पृथ्वी सिंह व मामा टशी, भाई अशोक सिंह व बहन कल्पना वह डीपी विजय ठाकुर वह अपने जगतसुख गाँव के लोगों को उसका श्रेय दिया है। उन्होंने कहा कि, यह पहली बार है जब किसी युवा छात्र संगठन ने उन्हें इस प्रकार सम्मानित किया गया है।कविता ठाकुर ने कहा कि कुल्लू के बच्चों में बहुत प्रतिभा है परन्तु खेलों के लिए सुविधाओं का आभाव है जिस कारण से यह प्रतिभाएं यहीं दब कर रह जाती है।उन्होंने ने कुल्लू में युवाओं को नशे वह इन्टरनेट आदि के अधिक प्रयोग से बचने वह इसके स्थान पर खेलों में हिस्सा लेने हेतु आव्हान किया।उन्होंने कहा यदि वह साईं हॉस्टल नहीं गई होती तो शायद वह इस मुकाम तक नहीं पहुँच पाती। इस मौके पर कविता ने कहा कि तेहरान में गोल्ड मैडल जितने के बाद अब वह आने वाले 2018 में होने वाली एशियन गेम्स के लिए पसीना बहा रही हैं जिसका सिलेक्शन कैंप जल्दी ही लगने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *