अपने नवनिर्मित मंदिर में विराजमान हुई ज्वाला माता

शमशी में माता ज्वाला के नवनिर्मित मंदिर में प्रतिष्ठा विधिविधान से संम्पन
-हज़ारों श्रद्धालुओं ने माता के दर पर टेका माथा लिया आशीर्वाद
कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू,10 दिसंबर। जिला कुल्लु के शमशी में माता ज्वाला मंदिर बनकर तैयार हो गया है। मंदिर प्रतिष्ठा का दो दिवसीय कार्यक्रम आज संपन्न हुआ और माता का रथ नए मंदिर में विराजमान किया गया। इस धार्मिक आयोजन में विशेष रूप से फोजल से माता ज्वाल, धारा से चामुंडा माता ढोल-नगाड़े और अपने हरियानों के साथ पधारी। खोखन से देवता आदि ब्रम्हा, जनाल से बाबा वीर नाथ , हरला से बाबा वीर नाथ , ढालपुर से बाबा वीर नाथ और चोंग से पार्वती माता और बिजली महादेव का निशान भी आया था।
ज्वाला माता मंदिर कमेटी के प्रधान जोगु रांम न कहा कि मंदिर के निर्माण का कार्य जून 2013 से शुरू किया गया था और माता ज्वाला की कृपा से और समस्त हारियानों के सहयोग से मंदिर निर्माण का कार्य दस दिसम्बर 2017 को पूरा हो गया । माता का मंदिर काठकुणी शैली में बना है। साथ ही उन्होंने कहा कि माता से प्रार्थना कि वह सभी श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा बनायें रखें। माता के कारदार इंद्र देव ने कहा कि मंदिर प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पहले दिन देवी -देवताओं के आगमन से शुरू हुआ और दूसरे सुबह चार बजे फिर से मंदिर प्रतिष्ठा का धार्मिक आयोजन विधिविधान से माता की पूजा के साथ माता के मंदिर में सूत्र बांधने के साथ शुरू हुआ और दो बजे कन्या पूजन और हवन कर पूर्ण आहुति दी गयी।
उन्होंने कहा कि हज़ारों श्रद्धालुओं ने माता के दर पर माथा टेका और आशीर्वाद भी लिया। साथ ही ही भंडारे का आयोजन भी किया गया था जिसमे हज़ारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर ज्वाला माता मंदिर कमेटी के प्रधान जोगु राम, उपप्रधान लाल चंद , सचिव एवं कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश कपूर , सदस्य जोगध्यान , जठाली मायादास , कारदार इंद्रदेव, पुजारी राजेश ठाकुर , प्रताप चंद , मंदिर कमेटी के सभी सदस्य और हज़ारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *