बढ़ई में गंदे पानी को लेकर महिला-युवक मंडल उग्र
-लोनिवि व आईपीएच विभाग को चेताया एक माह के भीतर नहीं बना रास्ता तो देगें धरना
कमलेश वर्मा(परी),कुल्लू,10 दिसंबर। कुल्लू के मुख्यालय से 3 किलोमीटर की दूरी पर लोक निमार्ण विभाग और आईपीएच विभाग का कार्य चला हुआ है। विभाग के कार्य के दौरान लोगों का आने जाने वाले रास्ते को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। जिसे स्थानिय महिला मंडल और युवक मंडल लोक निमार्ण विभाग और आईपीएच विभाग पर गरज पड़े है। सूत्रों की माने तो मामला बढ़ई में बरसात के दौरान सड़क का डंगा ढह गया था। ये डंगा बढ़ई की दुकानों को बचाने के लिए सड़क चौड़ाई के कार्य के दौरान दिया गया था जिसे मुख्यमंत्री ने घटिया काम करने वाले ठेकेदार को बाहर का रास्ता दिखाया गया था उसके तुरन्त बाद नए ठेकेदार को यह कार्य दिया गया था, जिसका कार्य बढ़ई में चल रहा है। पूरे गांव का पानी इस डंगे के बीच से निकाल कर बाहर निकाला गया है और यह गन्दा पानी दूसरे क्षेत्र से आने जाने रास्ते पर सीधा गिरता है जो आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सबब बना हुआ है। वहीं उस रास्ते से आईपीएच की पानी की पाइपें भी उसी रास्ते से जा रही हैं जिसके कारण रास्ते का डंगा और रास्ता क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं, प्रेरणा सहायता समूह की प्रधान काजल, गोरखी देवी, हेमू देवी, मीना देवी, ललिता देवी, शकुंतला देवी, नीलामणी, हीरा देवी, गीता देवी, गीता देवी, धनवतीं कमला देवी ने बताया कि ये रास्ता 5 गांव को जोड़ता है। इस रास्ते से स्कूली बच्चे, गांव के लोगों को प्रतिदिन आना-जाना लगा रहता है। उन्होंने कहा कि लोक निमार्ण और आईपीएच विभाग द्वारा इस रास्ते को पहले भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था लेकिन उसके बावजूद स्वयं सहायता समूह ने इस रास्ते को बनाया था आज फिर से दोनों विभागों के द्वारा इस रास्ते को व रास्ते के साथ लगी दीवार और रास्ते को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है और बढई गांव को सारा गन्दा पानी आने जाने वाले लोगों के सिर के उपर से आ रहा है। जिसे लोगों का इस रास्ते से आना जाना मुशिकल हो गया है। जिसे लेकर सभी महिलाओं ने एकजूट होकर दोनों विभाग को चेताया है कि इस गंदे पानी का प्रावधान व रास्ते की शीघ्र मरम्मत नहीं किया गया तो दोनों विभागों के विरूद्व सड़क में उतर कर विभाग को घिराव किया जाएगा।
बॉक्स
लोगों की समस्या को देखते हुए विभाग के अधिकारी को मौके का जायजा लेने केे लिए भेजा गया है, जैसा भी हो लोगों की सुविधा को पूरा ध्यान में रखकर काम किया जाएगा।
जेके गुप्ता, अधिशाषी अभियंता लोनिवि
बॉक्स
महिलाओं की जायज मांग है, जो भी कार्य के दौरान रास्ते व ड़गें को नुकसान पहुंचाया है उसे विभाग के द्वारा ठीक किया जाएगा जिसे आने जाने व स्थानिय लोगों को परेशानी न उठानी पड़ी।
केआर कुल्लवी,अधिशाषी अभिंयता आईपीएच