अंशकालीन मज़दूरों को प्रदान की जाए टीएडीए की सुविधा
कुल्लू ज़िला इंटक इकाई की बैठक बजौरा में आयोजित
कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू,10 दिसंबर।जिला कुल्लू इंटक इकाई की बैठक बजौरा गेस्ट हाउस में आयोजित की गई।इस बैठक में मुख्यातिथि के रूप में इंटक कार्यकारिणी के प्रदेश प्रवक्ता गौरी लाल भारती रहे।बैठक के दौरान अंशकालीन मजदूर दिहाड़ीदार कामगारों की समस्यों को सुना गया गया। बैठक के दौरान महिलाओं कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें न तो मेडिकल लीव मिल रही है और न ही अन्य कर्मचारियों को टीएडीए की सुविधा मिल रही है। इसके अलावा न ही कैज़ुअल लीव और न ही कोई अन्य सरकारी सुविधाएं प्रदान की जा रही है जबकि कानूनन इन चीज़ों का प्रावधान है। बैठक में इंटक प्रदेश प्रवक्ता गौरीलाल भारती, जिला इंटक अध्यक्ष खीमी राम चौहान ने सभी मजदूरों और कामगारों को विश्वास दिलाया कि उनकी सभी मांगो को सुना जाएगा और उन्हें हल करने का प्रयास किया जाएगा और सभी तर्क और न्यायसंगत मांगो को पूरा करने की कोशिश की जाएगी। बैठक में कृषि और बागवानी विभाग के कर्मचारी भी उपस्तिथ रहे। कर्मचारियों ने प्रदेश प्रवक्ता गौरीलाल भारती और जिला अध्यक्ष खीमी राम चौहान का फूल माला पहना कर स्वागत किया।