कोहिनूर युवक मंडल कड़ौन ने किया पौधरोपण
कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू, 10 दिसंबर। कड़ौन में कोहिनूर युवक मंडल ने रविवार को एक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें विभिन्न प्रकार के पौधों को खरीद कर गांव के आसपास रोपा गया तथा स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। संस्था के महासचिव मोहर सिंह ने बताया कि देवदार, काइल, रुबिनिया आदि के 40 पौधे युवाओं द्वारा लगाए गए तथा पहले से लगे नन्हे पौधों को खाद पानी दिया गया। यह जानकारी देते हुए मंडल के महासचिव मोहर सिंह ने बताया कि इस अवसर पर संस्था के प्रधान सुंदर सिंह, उपप्रधान प्रकाश चंद, उप सचिव राजेश, वित्त सचिव शिशुपाल, सलाहकार कर्म चंद, खेम सिंह, अंकेश, सुनील, पंकज, आरती, श्याम चंद, गोविंद, सतपाल, बबली, नलिनी, सुनील, रणजीत आदि ने मिलकर इस पौधरोपण कार्यक्रम को सफल बनाया। प्रधान सुंदर सिंह ने कहा कि संस्था पर्यावरण के प्रति संवेदनशील है और भविष्य में भी लगातार ऐसे कार्य करती रहेगी। संस्था अवैध कटान के विरोध में भी लोगों को जागरूक करेगी।