लाहुल -स्पीति के मयाड़ नाला में मिला नर कंकाल, क्षेत्र में फैली सनसनी-

पुलिस ने कब्जे में लिया नर कंकाल, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू,10 दिसंबर। जनजातीय ज़िला ज़िला लाहुल स्पीति के उदयपुर के तिंगरेट के पास मयाड़ नाला में पुलिस ने एक नर कंकाल बरामद किया है। पुलिस ने नर कंकाल को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने सूचना दी कि मयाड़ नाला के पास चट्टान के नीचे एक कंकाल पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अपने कब्जे में लिया।उधर, एसपी लाहुल स्पीती गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने नर कंकाल को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस कंकाल के बारे में चिमरेट पंचायत के रहने वाले परिवार ने इसे अपने परिवार का गुम हुआ सदस्य बताया है। लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही सारी स्थिति साफ हो पाएगी।उन्होंने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि ये कंकाल पुरूष का है या फिर किसी महिला का। वही, उन्होंने बताया कि उक्त नर कंकाल का दावा करने वाले परिवार का भी डीएनए सैम्पल लिया जाएगा। उधर, नर कंकाल मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *