बंजार में स्कूल वैन पलटी, एक बच्चे की मौत

कमलेश वर्मा(परी),कुल्लू,11 दिसंबर। ज़िला कुल्लू के उपमंडल बंजार में थाटीबीड़ से बंजार आ रही एक स्कूल वैन दुर्घटना ग्रस्त हो गई है। इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई जबकि चालक को उपचार के लिए बंजार अस्पताल ले जाया गया है।जानकारी के अनुसार पिता पुत्र दोनों गाड़ी में मौजूद थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नालावन का रहने वाला युधिष्टिर अपने 5 साल के बेटे सुनील के साथ सुबह बंजार के लिए निकला था।


चालक अन्य बच्चों के साथ वैन लेकर सुबह स्कूल के लिए जाता था। सोमवारसुबह जब अपने घर के पास वैन मोड़ने की कोशिश की तो उस समय वैन सड़क से नीचे पलट गई जिसमें सुनील 5 साल की मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *