रामपुर-ब्रौ-निरमंड मार्ग पर बजीर बावड़ी के पास पहाड़ दरका, 6 लोग ज़िंदा दफन

कमलेश वर्मा(परी),कुल्लू,11 दिसंबर। जिला कुल्लू के निरमंड उपमंडल में रामपुर-ब्रौ-निरमंड मार्ग पर वजीर बावड़ी के नजदीक पूरा पहाड़ दरक जाने से छह लोग ज़िंदा दफन हो गए हैं। ये हादसा निरमंड के अवेरी के पास हुआ है। यह हादसा रविवार रात को तब हुआ जब एक गाड़ी रामपुर से निरमंड की तरफ जा रही थी पुल के पास अचानक ऊपर से चट्टान गाड़ी पर गिर गई। चट्टान के मलबे में गाड़ी पूरी तरफ से दब गई। इस हादसे में आल्टो कार (एचपी35-4541) के पूरी तरह परखच्चे उड़ गए हैं जबकि सभी कार सवार मलबे के नीचे दब गए।वहीं, गाड़ी के दबने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग ओर पुलिस प्रशासन सहित सेना के जवान मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य मे जुट गए। गाड़ी पर पड़े मलबे को हटा लिया गया गया है और मलबे से शव बरामद कर लिए गए हैं।अभी तक और लोगों के दबे होने की आशंका है। घटानस्थल पर बचाव कार्य अभी भी जारी है। मृतकों की पहचान गुरदयाल 28 साल निवासी निरमंड, सीता राम 48 साल और उनकी पत्नी सीता देवी 38 और उनका बेटा मनजीत 13 साल निवासी दत्तनगर जिला शिमला के रूप में हुई है।गाड़ी में कुल छह लोग सवार थे। गाड़ी पर इतनी भारी-भरकम चट्टानें गिरी है कि उन्हें हटाने के लिए मशीनें बुलावाई हैं। फिलहाल शवों को निकालने का काम जारी है। बताया जा रहा है कि ये लोग दत्तनगर से पुजराली एक शादी समारोह में जा रहे थे। वहीं, सतलुज नदी के किनारे हुए इस हादसे ने क्षेत्र के लोगों को स्तब्ध कर दिया है। संभावना जताई जा रही है कि मलबे की चपेट में आई कार का इस्तेमाल टैक्सी के लिए हो रहा था। लेकिन स्थिति को साफ होने में अभी कुछ समय लग सकता है। उधर, एसपी शालिनी अग्निहोत्री कहा कि भू-स्खलन के कारण एक कार दबने की सूचना सुबह ही मिली। उन्होंने कहा कि रात भर किसी को इस बात का अंदाजा नहीं लगा कि मलबे में कार दब गई है। उन्होंने कहा कि रामपुर क्षेत्र के एक गांव के परिवार के लोगों को शवों की पहचान के लिए बुलाया गया है। एसपी के मुताबिक कुछ देर में स्थिति साफ हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *