कुल्लू के रामशिला में ट्रक से टकराई कार, एक की मौत तीन घायल

कमलेश वर्मा(परी),कुल्लू,11 दिसंबर। कुल्लू ज़िला मुख्यालय के रामशिला में मनाली की तरफ से आ रही कार के ट्रक से टकराने से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। दुर्घटना में एक युवती की मौत हो गयी जबकि इसमें सवार तीन अन्य घायलों को उपचार के लिए कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है ।

पुलिस के मुताबिक़ HP 33 T 9265 कार में सवार लोग मनाली से कुल्लू की तरफ आ रहे थे । देर रात करीब 2 बजे यह कार अनियंत्रित हो कर रामशिला पुल के पास खड़े एक ट्रक से जा टकराई ,जिसमे डोभी निवासी अनुष्का 16 की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि चालक कर्ण निवासी मौहल ,अंजू निवासी तेगुबेहड़, चन्दन को कुल्लू अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।पुलिस ने मामला दर्ज़ कर जांच शुरू कर दी है।उधर, एएसपी कुल्लू निश्चिंत नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त दुर्घटना में एक युवती की मौत हो गयी है जबकि तीन अन्य घायल बताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।