सांसों की माला पे सिमरूं मैं पी का नाम से गूंजा सूत्रधार सभागार

लाल चंद प्रार्थी की 35वीं पुण्यतिथि पर किया कार्यक्रम का आयोजन
-साहित्य एवं कला संस्कृति मंच द्वारा सूत्रधार सभागार में शाम-ए-गजल हुई आयोजित
-पायल ठाकुर ने अपनी मधुर आवाज में लग जा गले कि फिर यह हसी रात की प्रस्तुति ने मचाई धूम
कमलेश वर्मा(परी),कुल्लू, 12 दिसंबर। साहित्य एवं कला संस्कृति मंच द्वारा स्व. लाल चंद प्रार्थी की 35वीं पुण्यतिथि पर सूत्रधार सभागार में शाम-ए-गजल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि दिनेश सेन ने भावभीनी श्रद्धांजली संस्था के अध्यक्ष अनुराग प्रार्थी व सदस्यों के साथ अर्पित की। कार्यक्रम का आगाज सोमदत्त द्वारा सांसों की माला में सिमरूं मैं पी का नाम गाकर शुरू की। तत्पश्चात बालकृष्ण ने मेरे नैना साबन भादो गाकर समां बांधा। कार्यक्रम में सा रे गा मा पा लिटिल फैम पायल ठाकुर ने अपनी मधुर आवाज में लग जा गले कि फिर यह हसी रात की प्रस्तुति देकर सबके मन को मोह लिया। इसके अलावा हरीश शर्मा, राकेश शर्मा ने भी अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी। अमित महंत ने अभी रही न वो बात गजल गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम के अंत में प्रसिद्ध हिमाचली संगीतकार, लोक कलाकार सोम देव कश्यप द्वारा ओठों से छू लो तुम मेरा गीत अमर कर दो गाकर सभागार में बैठे सभी श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। तत्पश्चात लोकगीत तेरे लागा दोंदे रा चावां गाना गाकर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति कुल्लू के प्रख्यात संगीत शिक्षक पंडित विद्यासागर ने समां बांधते हुुए में पिलाओगे तो आपका क्या जाएगा गजल गाकर सुहाने मौसम में ताजगी भर दी। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष अनुराग प्रार्थी ने कहा कि प्रार्थी जी की संगीत, साहित्य और माला की लौ को जलाना भी उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा। कार्यक्रम के मुख्यातिथि दिनेश सेन ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में प्रार्थी जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि प्रार्थी जी ने देश और विदेश में भी अपनी कला की छाप छोड़ते हुए हमारी संस्कृति को बढ़ाया। वहीं, सेन ने कहा कि प्रार्थी जी कुशल राजनीतिज्ञ, साहित्यकार और कला संस्कृति के संरक्षक थे। सेन ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि हम सब मिलकर प्रयास करें कि प्रार्थी जी ने जो योगदान दिया है इसको परिपूर्ण करने के लिए हम कुल्लू में उनकी मुर्ति स्थापित करें। इस ओर से हमारे द्वारा आगामी वर्ष में पूर्ण प्रयास किए जाएंगे और सबके आपेक्षित सहयोग से हम इस कार्य को पूर्ण करेंगे। इस अवसर पर मंच संचालन का कार्य संस्था की महासचिव शिवानी शर्मा द्वारा प्रार्थी जी की कविता पढ़ कर किया। कार्यक्रम में संस्था के सलाहकार विवेक शर्मा, उपाध्यक्ष संदीप बलबा, सचिन व सूत्रधार कला संगम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कपूर, उपाध्यक्ष विरेंद्र कंवर, महासचिव श्याम सुंदर महंत व संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *