अब एक क्लिक पर करें मुख्यमंत्री से शिकायत

देहरादून। उत्तराखण्ड की जनता अब अपने स्मार्टफोन के माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से सीधे जुड़ सकती है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत गुड गवर्नेंस और जनता के साथ बेहतर संवाद के लिए लगातार प्रयासरत हैं। सोशल मीडिया और तकनीक के जरिए मुख्यमंत्री जनसंवाद में सक्रिय हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री ने त्रिवेंद्र सिंह रावत एप लॉन्च किया। इस मोबाइल एप को एंण्ड्रायड मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर तथा आई फोन में एप्पल स्टोर में जाकर त्रिवेंद्र सिंह रावत टाइप करके डाउनलोड कर सकते हंै। इस एप के कंटेंट इग्ंिलश और हिन्दी दोनों ही भाषाओं में पढ़े जा सकते हैं। एप जनता से सीधा संवाद स्थापित करने, जन शिकायतों को सुनने और उनके त्वरित निस्तारण में मदद्गार साबित होगा। एप पर आने वाली जनशिकायतों का संज्ञान लेकर उनका त्वरित निस्तारण किया जायेगा। एप के माध्यम से देश के किसी भी कोने से सीधे मुख्यमंत्री से जुड़ा जा सकेगा। शिकायतें और सुझाव सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय तक भेजी जा सकेगी। एप के जरिए समाधान पोर्टल पर भी शिकायतें और सुझाव दर्ज किए जा सकते है। एप के जरिए उत्तराखण्ड सरकार से संबंधित सभी खबरों को एक क्लिक से पढ़ या वीडियो देख सकते है। सरकार की योजनाओं की जानकारी, उनकी प्रगति और नए प्रयासों के बारे में एप से जानकारी मिल सकेगी। एप पर मुख्यमंत्री द्वारा किए गए ट्वीट देखे जा सकते हैं। एप पर सभी जिलों के जिलाधिकारियों व एसएसपी के फोन नंबर मौजूद हैं। जरूरत पडऩे पर जनता सीधे संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकती है। युवा वर्ग सीधे तौर पर एप के जरिए मुख्यमंत्री से जुड़ सकते है। मुख्यमंत्री के दैनिक भ्रमण और कार्यक्रमों की जानकारी भी एप पर उपलब्ध होगी। एप से अपने आसपास और क्षेत्र की किसी भी घटना या कार्यक्रम की सूचना सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी जा सकती है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि आशा है कि एप सरकार तथा जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने में सार्थक सिद्घ होगा।