फोरलेन निर्माण से छीन जाएगा सैकड़ों लोगों का रोजगार

कमलेश वर्मा(परी), 15 दिसंबर। प्रस्तावित मनाली.नागचला फोरलेन की जद में आने से कुल्लू और मंडी जिला के दर्जनों कस्बे उजड़ रहे हैं। एनएचआई और प्रशासन ने अब इन कस्बों को खाली करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी के चलते दर्जनों कस्बों में अपनी रोजी.रोटी चला रहे कारोबारियों की चिंताएं बढ़ गई हैं। फोरलेन की जद में आने वाले कारोबारियों को अब यह चिंता है कि वे अपने परिवार का पालन पोषण कैसें करेंगे।फोरलेन की जद में आने से औटए पनारसाए टकोलीए जियाए तलोगी डोभी समेत कई कस्बे उजड़ रहे है। इन कस्बों में अपना कारोबार करने वाले कारोबारियों का कहना है कि वे फोरलेन बनाने के विरोध में नहीं है। लेकिन एनएचएआई और प्रशासन को उनके पुर्नस्थापन और पुर्नवास की व्यवस्था करनी चाहिए और जबतक फोरलेन का काम 60 प्रतिशत कर पूरा नहीं हो जाता। तब तक उन्हें अपनाकारोबार करने की अनुमति प्रदान की जाए। औट व्यापार मंडल के प्रधान विनोदचावला का कहना है कि फोरलेन की जद में आने से औट बाजार का अस्तिव पुरीतरह से खत्म हो जाएगा। औट बाजार के उजडऩे से सैकड़ों कारोबारियों कोरोजी.रोटी का संकट पैदा हो जाएगा। जब तक फोरलेन का काम 60 प्रतिशत पूरानहीं हो जाताए तब तक औट बाजार के कारोबारियों को न उजाड़ा जाए। कारोबारीराजेंद्र ने भी मांग की है कि फोरलेन का काम 60 प्रतिशत तक पूरा न होनेतक कारोबारियों को न उजाड़ा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *