शीत रेगिस्तान जनजातीय जिला के लिए उडऩखटोले ने भरी सीजन की पहली उड़ान

-114 यात्रियों ने आर-पार किया रोहतांग दर्रा, 56 यात्री पहुंचे कुल्लू से लाहुल व 58 लाहुल से कुल्लू
-स्तींगरी तांदी डाइट और उदयपुर हेलीपैड पर लैंड हुआ हेलीकाप्टर

कमलेश वर्मा(परी), कुल्लू, 17 दिसंबर। बर्फवारी में कैद शीत रेगिस्तान जनजातीय जिला लाहुल स्पीति के लोगों का एकमात्र सहारा प्रदेश सरकार का उडऩखटोले ने रविवार की सीजन की पहली उड़ान भरी। हिमाचल सरकार द्वारा बर्फ में कैद जनजातीय लोगों को बड़ी राहत देते हुए नियमित हेलीकॉप्टर सेवा को हरी झंडी मिलने के बाद रविवार को 114 लोग कुल्लू से लाहुल व लाहुल से कुल्लू पहुंचे, जिनमें लाहुल से 58 यात्री जिनमें 4 मरीज व 10-11 के करीब एचआरटीसी के चालक व परिचालक जो बर्फवारी के बाद लाहुल में फंसे हुए थे इसके अलावा अन्य लोग शामिल हैं। वहीं, कुल्लू से 56 यात्री लाहुल पहुंचे। रविवार को लाहुल घाटी के लिए 3 हवाई उड़ाने हुई, जिनमें पहली उड़ान भुंतर एयरपोर्ट से स्तींगरी (डाइट हेलीपैड)के बीच भरी गई। वहीं दूसरी उड़ान भुंतर से उदयपुर तथा तीसरी उड़ान भुंतर से तांदी डाइट और स्तींगरी हेलीपैड के बीच भरी गई। तीनों उड़ानों में 114 यात्रियों ने रोहतांग दर्रा आरपार किया। मतगणना से ठीक एक दिन पहले हुई इन उड़ानों लाहुल से कुल्लू व कुल्लू से लाहुल आए यात्रियों ने राहत की सांस ली है। उधर, जानकारी देते हुए कुल्लू में तैनात उड़ान प्रभारी शेर लाल शर्मा ने बताया कि रविवार को भुंतर एयरपोर्ट से स्तींगरी, उदयपुर, तांदी डाइट के लिए तीन उड़ाने करवाई गई जिसमें 114 यात्री कुल्लू से लाहुल व लाहुल से कुल्लू पहुंचे हैं जिनमें चार मरीज भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *