मजदूरों-कामगारों की उचित व न्यायसंगत मांगो को पूरा करने का किया जाएगा प्रयास…उमेश शर्मा
जिला कुल्लू इंटक की बैठक बजौरा में संपन्न, सैंकड़ों मजदूरों व कामगारों ने लिया भाग
-प्रदेश पथ परिवहन निगम के अध्यक्ष एवं इंटक राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य उमेश शर्मा ने की बैठक की अध्यक्षता
कमलेश वर्मा(परी), कुल्लू,17 दिसंबर। जिला कुल्लू इंटक इकाई की बैठक बजौरा रेस्ट हाउस में आयोजित की गई। इस बैठक में बागवानी, कृषि, लोक निर्माण विभाग और अन्य विभागों के सैंकड़ों अंशकालीन मजदूरों और कामगारों ने हिस्सा लिया। बैठक में हिमाचल पथ परिवहन के निगम के अध्यक्ष एवं इंटक की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य उमेश शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। वहीं, इंटक जिला अध्यक्ष खीमी राम चौहान, हिमाचल प्रदेश शेडो फेडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष हरि दयाल भारती, प्रदेश शेडो फेडरेशन महासचिव हरि दास संगम,जिला इंटक महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा चुनी देवी, प्ण्च्ण्भ् विभाग से सेवा निवृत्त इंटक नेत्री विमला देवी और बाकी विभागों के बहुत से मजदूरों और कामगारों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर सभी मजदूरों और कामगारों ने अपनी समस्याओं के बारे में मुख्यातिथि को अवगत करवाया मुख्यातिथि उमेश शर्मा ने मांगो को ध्यान से सुनी और उसके पश्चात सभी मजदूरों और कामगारों को आश्वासन दिया कि उनकी उचित और न्यायसंगत मांगो को पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के शोषण को जड़ से खत्म करने के लिए भरपूर प्रयास किया जाएगा और इंटक की मजबूती के लिए भी कार्य किया जाएगा। उमेश शर्मा ने कहा कि उन्होंने कहा कि मजदूरों व कामगारों की समस्याओं व मांगों को आने वाली प्रदेश सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा और उनका समाधान करवाया जाएगा। इस अवसर पर सर्वसम्मति से कृषि और बागवानी विभाग का अध्यक्ष पद निरत राम को चुना गया, वहीं उपाध्यक्ष पद पर पदमा देवी, महासचिव जमना देवी और सचिव जय चंद को बनाया गया।