जय राम ठाकुर के मुख्यमंत्री बनाए जाने पर कुल्लू में कार्यकर्ताओं में दौड़ी खुशी की लहर

कमलेश वर्मा(परी)
शिमला / कुल्लू, 24 दिसंबर।
जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक में आज जयराम को विधायक दल का नेता चुना गया है। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद जयराम ने हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देव व्रत से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। जयराम 27 को सीएम पद की शपथ ग्रहण करेंगे। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भी निमंत्रण दिया गया है। इसके साथ 18 राज्यों के मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं।
जयराम ठाकुर मंडी की सराज सीट से पांचवीं बार जीते हैं। इधर, सीएम का नाम तय होने के बाद जयराम ने सहयोग के लिए पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल सहित सभी का आभार जताया है। वहीं, धूमल, शांता कुमार और जेपी नड्डा सहित कई नेताओं ने जयराम को बधाई दी है।
जयराम ठाकुर ने भाजपा की चार्जशीट को लेकर कहा कि अभी जो कुछ भी कहना होगा, वह जल्दबाजी होगी। समय पर उचित कार्य किया जाएगा। भाजपा सेब मंडी सदर सीट से जीत हासिल करने वाले कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए अनिल शर्मा को लेकर जय राम ठाकुर ने कहा कि उन पर पहले भी गंभीर आरोप नहीं थे।
इस बीच, अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीषा नंदा विशेष रूप से राजभवन के गेट के बाहर नए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से मिलने पहुंचीं।
राज्य अतिथिगृह पीटरहॉफ में पीटरहॉफ में भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय पर्वेक्षक निर्मला सीतारमण, नरेंद्र सिंह तोमर व प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडे के साथ साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, प्रेम कुमार धूमल, सांसद अनुराग ठाकुर, राम स्वरूप शर्मा आदि नेता शामिल हुए। विधानसभा चुनाव में भाजपा के 44 विधायक जीत कर आए हैं। विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक ने नेतृत्व का चयन किया।
कुल्लू के ढालपुर चौक में कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी व लडडू बांटकर मनाया जश्र
प्रदेश में 13 वें मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की घोषणा के बाद जहां पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है वहीं, कुल्लू जिला में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। जिला मुख्यालय में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जीएस बब्बू अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया इस दौरान भाजपा समर्थको ने एक दूसरे को लडडू खिलाकर बधाई दी और जय राम ठाकुर को जय श्री राम के नारों लगाए। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ने ढालपुर इक्कठे होकर जश्न मनाया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जीएस बब्बू ने कहा कि 70 बर्षो के बाद मंडी संसदीय क्षेत्र को मुख्यमंत्री का पद मिला है जिससे मंडी संसदीय क्षेत्र के लोगों में खुशी महौल है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश के सभी क्षेत्र की तरक्की होगी और मंडी संसदीय क्षेत्र में लोगों ने भाजपा को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र प्रभारी राम सिंह ने लंबे समय से मंडी संसदीय क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशियों के साथ लगातार लोगों के बीच केंद्र सरकार की नितियों प्रचार प्रसार किया है और इसका नतीजा है कि मंडी संसदीय क्षेत्र की 17 सीटों में से 13 सीटों पर भाजपा के विधायक जीते हंै। उन्होंने कहा उम्मीद है कि प्रदेश के विकास के लिए जय राम ठाकुर नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित होगें।