लाल चंद कटोच जनजागरण एवं विकास संस्था के अध्यक्ष मनोनीत

जनजागरण एवं विकास संस्था की द्वि-वार्षिक बैठक का आयोजन
कमलेश वर्मा(परी), कुल्लू,27 दिसंबर। जनजागरण एवं विकास संस्था की द्वि-वार्षिक बैठक लाल चंद कटोच की अध्यक्षता में माता खंडासनी के मंदिर परिसर में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से संस्था के द्वि-वार्षिक चुनाव करवाए गए। चुनाव प्रक्रिया चलाने के लिए सोम देव महंत को चुनाव अधिकारिणी सर्वसम्मति से मनोनित किए। सर्वप्रथम इस सभा में संस्था के महासचिव डॉ पुष्पाल ठाकुर ने पिछले दो वर्षों की गतिविधियों की उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया। इसके पश्चात सभा कोषाध्यक्ष ने पिछले दो वर्षों का आय व्यय व आडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके उपरांत चुनाव अधिकारी ने संस्था के संविधान के अनुसार पदाधिकारियों व सदस्यों का चुनाव संपन्न करवाए। नई कार्यकारिणी के चयनित पदाधिकारियों के सदस्यों की सूची इस प्रकार है। जिसमें अध्यक्ष लाल चंद कटोच को नियुक्त किया गया। इसके अलावा महासचिव डॉ पुष्पाल ठाकुर, संरक्षक बेनी प्रसाद ठाकुर, उपाध्यक्ष बलवीर राणा, परामर्शदाता महेंद्र ठाकुर एडवोकेट, परामर्श दाता मीना कुमारी, परामर्श दाता हीरा लाल लंबरदार, परामर्श दाता शेर सिंह भारद्वाज, परामर्श दाता विशंभर ठाकुर, उपसचिव उदय राम वर्मा, कोषाध्यक्ष चमनलाल भारद्वाज को बनाया गया वहीं, कार्यकारिणी के सदस्य मोहन लाल कटोच, योग राज शर्मा, अमर नाथ ठाकुर, राम सिंह नेगी, सेस राम वर्मा, मेहर चंद शर्मा, शिव दयाल ठाकुर, चुन्नी लाल ठाकुर,जगजीत सिंह ठाकुर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *