गोविंद सिंह ठाकुर के परिवहन मंत्री बनने से अब निगम करेगा तरक्की…उमेश शर्मा
प्रदेश परिवहन कर्मचारी महासंघ ने परिवहन, वन एवं युवा सेवाएं खेल मंत्री को दी बधाई
कमलेश वर्मा(परी),कुल्लू, 29 दिसंबर। परिवहन, वन एवं युवा सेवाएं खेल मंत्री बनाए जाने पर गोविंद सिंह ठाकुर को हिमाचल पथ परिवहन कर्मचारी महासंघ( इंटक ) ने बधाई दी है। महासंघ ने कुल्लु जिला से पहली बार परिवहन मंत्री बनाये जाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का शुक्रिया भी किया है। परिवहन कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश शर्मा ने जारी एक प्रेस बयान में कहा है कि कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के कुल्लु आने पर महासंघ द्वारा उनका स्वागत करेगा। महासंघ के प्रदेश प्रधान उमेश शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता गौरी लाल भारती, कार्यकरणी सदस्य विजय कुमार कुल्लु इकाई के प्रधान अजय कुमार,महामन्त्री खेम चंद, केलंग इकाई के प्रधान छेररिंग दोरजे, महामन्त्री प्रवीण कुमार व अन्य सभी संगठन के सदस्यों ने गोविंद सिंह ठाकुर को वन, युवा सेवाएं खेल व परिवहन जैसे महत्वपूर्ण विभाग का दायित्व सौंपने पर खुशी जताई है। महासंघ ने आशा जताई है कि गोविंद सिंह ठाकुर के मंत्री बनने के बाद निगम और अधिक तररकी करेगा और मनाली ,रोहतांग मणिकर्ण जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थान के लिए अधिक परिवहन व्यवसथा और बढ़िया होगी एवम मनाली व पतलीकूहल,मणिकर्ण,भुंतर व लाहुल के सिस्सू के बस अड्डों का लंबित कार्य भी जल्दी ही शुरू होगा। इसके अलावा परिवहन कर्मचारियों कु लंबित पड़ी विभिन्न मांगों व समस्याओं का भी समाधान होगा।