आनी को विकास की दृष्टि से बनाएंगे आदर्श विधानसभा क्षेत्र… किशोरी लाल

-कहा:आपसी सामंजस्य से हल होंगी आनी क्षेत्र की समस्याएं
कमलेश वर्मा(परी), कुल्लू,04 जनवरी। आनी विधानसभा क्षेत्र की सभी समस्याएं आपसी सामंजस्य के साथ हल होंगी।अब विधानसभा व संसदीय क्षेत्र से लेकर प्रदेश तथा केंद्र तक भाजपा की सरकार है,ऐसे में विकास के लिए अब धन की कमी कहीं आड़े नहीँ आएगी। यह बात आई के विधायक किशोरी लाल सागर ने कही वे यहां आनी के एसडीएम कार्यालय के सभागार में गुरुवार को उपमण्डल के सभी
विभागाध्यक्षों तथा आनी भाजपा मंडल के पदाधिकारियों व शक्तिकेन्द्र तथा ग्रामकेन्द्र के अध्यक्षों के साथ आयोजित बैठक में बोल रहे थे। इस बैठक का संचालन एसडीएम आनी पंकज शर्मा ने किया।इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ताओं से शक्ति केंद्र व ग्राम केंद्रों की समस्याएं आमन्त्रित की गई, जिसमें बिजली,पानी,सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य की समस्याएं प्रमुख रहीं, जिन्हें ग्राम केंद्र तथा शक्ति केंद्र के अध्यक्षों ने बारी बारी से बिधायक के समक्ष रखा और विभागाध्यक्षों से उनके समाधान की मांग उठाई। इस मौके पर नवनिर्वाचित विधायक किशोरी लाल सागर ने सर्वप्रथम अपनी जीत के लिये पार्टी के कार्यकर्ताओं आभार जताया और विधायक ने कहा कि भाजपा का ध्येय सबका साथ औऱ सबका विकास है,इसके लिये सभी अधिकारी ,कर्मचारी पूरी वफादारी के साथ उनका सहयोग करें।उन्होंने कहा कि जिला कुल्लू का आनी उपमण्डल मुख्यालय बाहय सराज क्षेत्र की 58 पंचायतों का मुख्यालय है और इसके साथ साथ यहां साथ लगते करसोग के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र चच्योट की कई पंचायतों के लोग भी आनी में लाभान्वित होते हैं,ऐसे में आनी की महत्ता अधिक बढ़ गईं है ।उन्होंने कहा कि आनी का 15/20 से लेकर रघुपुर ,जलोड़ी तक समान विकास किया जाएगा और आनी विधानसभा को विकास के मामले में एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा।विधायक ने कहा कि आनी को एक मॉडल टाउन बनाया जाएगा।इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर ने भी क्षेत्र विकास के लिये सभी अधिकारियों ब कार्यकर्ताओं से बेहतर सहयोग की आशा जताई।वहीं एसडीएम आनी पंकज शर्मा ने सरकार बनने के बाद आनी में विभागाध्यक्षों व कार्यकर्ताओं के साथ पहली बैठक रखने के लिये विधायक का आभार जताया।उन्होंने कहा कि आनी में इस बार प्रदेश का पूर्ण राज्यत्व दिवस राज्य पर मनाया जाना प्रस्तावित है,ऐसे में इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों ब पार्टी कार्यकर्ताओं से बेहतर सहयोग की उम्मीद जताई। बैठक में बिधायक किशोरी लाल सागर के साथ एसडीएम पंकज शर्मा,भाजपा मण्डल अध्यक्ष अमर ठाकुर,तहसीलदार देवेंद्र नेगी,नायब तहसीलदार प्रदीप चंदेल, बरिष्ठ नेता गंगा राम चन्देल,बीरबल,मंडल महामंत्री दूनी चन्द,जीवन चौहान,उपाध्यक्ष
मोहन भारती,रतन भारती, महेंद्र ठाकुर,सुरेंद्र ठाकुर,बीडीसी अध्यक्ष अंजना भारती, बिंदु बाला, ज़िला परिषद सदस्य पप्पी बिष्ट, प्रदेश युवा मोर्चा के वेद ठाकुर, शशि मल्होत्रा, एक्सईएन अरविंद वर्मा,राहुल सूद, कमलेश सेन,सीडीपीओ सत्या पाल वर्मा, वीके अग्रवाल,बीएमओ डॉ. बीपी मेहता,जगदीश शर्मा,अनुपमा गुप्ता,शीला नेगी,बीडीओ शांति देवी,के अलावा लगनेश वर्मा,योगेश वर्मा,सतेंद्र शर्मा, पूर्ण
ठाकुर,सुभाष शर्मा,लीला चंद,जगदीश शर्मा,रफ्तार ठाकुर,अन्नू ठाकुर,यशवर्धन शर्मा तथा तिलक राज सहित अन्य कई अधिकारी ब पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।