…तो क्या इतने कम एपिसोड में ही रैपअप हो जायेगा कपिल शर्मा शो

मुंबई: कपिल शर्मा के शो ‘द फैमिली टाइम विद कपिल’ की शुरुआत हाल ही में हुई है लेकिन शो को दर्शकों से नेगेटिव प्रतिक्रिया मिली है। फिर कपिल के बार-बार शूटिंग रद्द होने की वजह से भी उनके लिए परेशानी बढ़ने की खबरें आ रही हैं।

ऐसे में खबरें आने लगी हैं कि चैनल ने फैसला किया है कि वह इस शो को अधिक एपिसोड तक एक्सटेंड नहीं करेगा। जी हां, सूत्रों का मानना है कि चैनल कपिल के इस तरह के व्यवहार से परेशान है। साथ ही शो को लेकर जिस तरह से नकारात्मक बातें हो रही हैं. खबर है कि पहले यह शो 26 से 28 एपिसोड तक दिखाये जाने की बात थी लेकिन अब यह सिमट कर 15 से 16 तक ही रह सकता है। हालांकि यह सब कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि इस हफ्ते की टीआरपी क्या आती है और इसके बाद ही इसका निर्णय लिया जायेगा। हालांकि खबरें थीं कि कपिल अपने पुराने दोस्त कलाकारों को मना कर इस शो में वापस लाना चाहते थे, ताकि शो एक बार फिर से दर्शकों को पसंद आये लेकिन फिलहाल शो को लेकर सकारात्मक संकेत नहीं मिल रहे हैं।

वही दूसरी तरफ दूसरी पिच पर सुनील ग्रोवर ने अपनी पारी खेलनी शुरू कर दी है। वह एक ऐप शो लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम ‘धन धना धन’ है और इस शो में उनके साथ शिल्पा शिंदे, सुगंधा मिश्रा, अली असगर अहम कलाकार के रूप में हैं। सुनील ने कपिल को हाल ही में जन्मदिन पर बधाई भी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *