सलमान को जमानत ना मिली तो इन फिल्मो पर लग सकता है ब्रेक,जानिए खबर

salman khan

साल 1998 के काले हिरण शिकार मामले में जोधपुर की अदालत ने सलमान खान को 5 साल की सजा और 10000 रुपये का जुर्माना लगाया है। इतनी लंबी सजा होने की वजह से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। सलमान खान ने कई प्रोजेक्ट साइन किए हुए हैं। अगर उन्हें जेल जाना पड़ा तो इंडस्ट्री को करोड़ों रुपये का नुकसान झेलना पड़ेगा। फिलहाल सलमान बॉलीवुड की तीन बड़ी फिल्मों में काम कर रहे हैं। इसके अलावा वो 2 रिएलिटी शोज से भी जुड़े हैं।
‘रेस 3’- जोधपुर जाने से पहले सलमान रविवार को अबु धाबी से ‘रेस 3’ की शूटिंग पूरी करके लौटे थे। यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सलमान नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे।
‘भारत’- ‘टाइगर जिंदा है’ के निर्देशक अली अब्बास जफर के साथ ‘भारत’ फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। यह कोरियन फिल्म ‘ऑड टू माय फादर’ का हिंदी रीमेक होगी।
‘लवरात्रि’- उनके होम प्रोडक्शन फिल्म ‘लवरात्रि’ भी पाइपलाइन में है। इस फिल्म के जरिए सलमान खान अपने जीजा आयुष शर्मा और वरीना हुसैन को लॉन्च की तैयारी में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *