राजकुमार राव अब इस बात के लिए कहेंगे – स्वागत है

मुंबई। सलमान खान ने इससे पहले सबका ‘स्वैग से स्वागत’ किया है और चुलबुल पांडे बन कर ये भी पूछा है कि स्वागत नहीं करोगे हमारा। लेकिन अब राजकुमार राव भी सबका ख़ैर मकदम करना चाहते हैं। उनकी अगली फिल्म का नाम ही ऐसा है।

टैलेंटेड राजकुमार राव और फिल्मकार हंसल मेहता का कनेक्शन तो आप जानते ही हैं। दोनों ने मिलकर अब तक चार फिल्मों में साथ काम किया है। पिछले दिनों उनकी फिल्म ओमेर्टा रिलीज़ हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर फ्लॉप रही लेकिन दुनिया भर में क्रिटिक्स ने इसकी खूब तारीफ़ की। इससे पहले राजकुमार और हंसल की जोड़ी ने शाहिद, सिटीलाइट्स और अलीगढ़ में भी काम किया।दोनों पांचवी  बार तैयार हैं अपनी अगली फिल्म के साथ और ख़बर है कि उनकी अगली फिल्म का नाम -स्वागत है , रखा गया है। फिल्म की कहानी को लेकर अभी तक खुलासा नहीं किया गया है लेकिन ख़बर है कि इस बार फिर स्टोरी थोड़ी लाइट मूड वाली होगी लेकिन ट्विस्ट भी होंगे। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में राजकुमार राव की हीरोइन पत्रलेखा होंगी। राजकुमार और पत्रलेखा के रिश्तों के बारे में सभी जानते हैं और दोनों ने एक दूसरे से रिलेशनशिप के बारे में छिपाया भी नहीं है। फिल्म स्वागत है को हंसल, शैलेन्द्र आर सिंह और अजय कपूर के साथ प्रोड्यूस करेंगे।

हाल में आई राजकुमार राव की ओमेर्टा ग्लोबल टेरेरिस्ट अहमद ओमर सईद शेख की कहानी है। लंदन और भारत में शूट हुई ओमेर्टा दुनिया के कई आतंकवादी घटनाओं को शामिल करती हैं, जिसमें अमेरिका का 9/11 अटैक और मुंबई में 26/11 को हुआ आतंकी हमला भी शामिल है। ये उसी ओमर सईद की कहानी है जिसने अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का सिर, धड़ से अलग किया था। राजकुमार राव ने भी इस फिल्म के डिस्टर्बिंग सीन्स करते समय इस बात को महसूस किया था कि ये फिल्म उनकी ज़िंदगी की सबसे मुश्किल फिल्म रही है क्योंकि इसमें मानसिक रूप से थकावट हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *