केजरीवाल का तंज- राहुल मंदिरों और मोदी मस्जिदों में घूम रहे

नई दिल्‍ली: दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज ट्वीट करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। केजरीवाल ने मोदी और राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों नेता इन दिनों हिंदुत्व और मुस्लिमों के सहारे मिशन 2019 पर हैं।
दिल्ली सीएम ने कहा कि राहुल इन दिनों मंदिरों में घूम रहे हैं और मोदी मस्जिदों में। केजरीवाल ने कहा कि पीएम को समझना चाहिए कि राष्ट्र निर्माण मंदिर मस्जिद से नहीं, बल्कि लोगों को स्कूल, अस्पताल, सड़कें, बिजली, पानी देने से होगा।

21वीं सदी के भारत के मंदिर और मस्जिद स्कूल, उच्च शिक्षण संस्थान और वर्ल्ड क्लास रिसर्च इंस्टीट्यूट हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में राहुल कैलाश मानसरोवर की यात्रा करके लौटे हैंं। वहीं, शुक्रवार को पीएम मोदी ने इंदौर के दाऊदी बोहरा मुस्लिम समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन के अशरा मबारक कार्यक्रम में शिरकत की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *