‘2.0’ का नया पोस्टर हुआ रिलीज. डरावने लुक में दिखे अक्षय कुमार

मुंबईः बॉलीवुड स्टारर फिल्म ‘2.0’ का हाल ही में नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के इस नए पोस्टर में अक्षय का डरावना लुक नजर आ रहा है। इस पोस्टर को देखने के बाद फैंस में फिल्म को देखने का क्रेज काफी बढ़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि फिल्म का टीजर 13 सितंबर को सामने आने वाला है।

फिल्म में अक्षय का किरदार डॉ. रिचर्ड का होगा। अक्षय के इस पोस्टर को करण जौहर ने शेयर किया है। पोस्टर शेयर करते करण ने अक्षय को जन्मदिन की मुबारक बात देते हुए लिखा कि ‘चार दिनों में, सबसे बड़े युद्धों में से एक की पहली झलक स्क्रीन पर होगी। हैप्पी बर्थडे अक्षय कुमार, कामना करता हूं कि तुम्हारी जिंदगी आगे ब्लॉकबस्टर परफॉरर्मेंस से भरी रहे।

ये फिल्म इसी साल 29 नवंबर 2018 को रिलीज होने वाली है। ये फिल्म रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘रोबोट’ का सीक्वल हैं जिसमें अक्षय कुमार विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म में अक्षय और रजनीकांत के अलावा एमी जैक्सन भी दिखने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *