साइना नेहवाल की बायोपिक में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर

मुंबईः बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री श्रद्धा कपूर सिल्वर स्क्रीन पर बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल का किरदार निभाती नजर आएंगी। श्रद्धा कपूर, साइना नेहवाल के जीवन पर बन रही फिल्म में काम कर रही है। इस फिल्म में श्रद्धा, साइना नेहवाल की अंदाज में बैडमिंटन खेलती नजर आएंगी। श्रद्धा का कहना है कि यह फिल्म उकने जीवन की अब तक की सबसे मुश्किल फिल्म होने जा रही है।

श्रद्धा ने कहा कि फिल्म साइना के लिए उन्होंने करीब डेढ़ वर्ष से अधिक की ट्रेनिंग कर ली है। इसके बाद भी उन्हें ऐसा नहीं लग रहा कि वह इस खेल में परिपक्व हो पाई हैं। बैडमिंटन बहुत ही मुश्किल खेल है।

श्रद्धा ने अपनी आने वाली फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू के बारे में कहा कि यह फिल्म व्यंग करते हुए हुए भारत की कई गंभीर समस्याओं में से एक गांव में बिजली जाने पर होने वाले संकट को उजागर करती है। इस फिल्म में श्रद्धा उत्तराखंड की कुमाऊंनी भाषा में बात करती हुई नजर आएंगी। जिसे सीखना भी उनके लिए एक टेढ़ी खीर रहा है। फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू का निर्देशन श्री नारायण सिंह ने किया है। इस फिल्म में श्रद्धा के अलावा शाहिद कपूर और यामी गौतम की भी अहम भूमिका है। फिल्म 21 सितंबर को रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *