फिल्म ‘काशी’ में गंगा की तलाश करते दिखेंगे शरमन जोशी

मुंबई: गंगा के खूबसूरत घाटों पर स्थित वाराणसी भारत का सबसे प्रचीन शहर है। आध्यात्मिक शुद्धता के लिए पूरी दुनिया और आस-पास के लोगों द्वारा घूमा जाने वाला ये शहर अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग मायने रखता है। लाखों लोगों की भीड़ वाले इस व्य़स्त शहर में एक साधारण आदमी रहता है, जो मणिकर्णिका घाट पर चिताओं को आग लगाने में सहायता करता है। ‘काशी: इन सर्च अॉफ गंगा’ एक एेसी थ्रिलर फिल्म है, जो आपको अपनी सीटों से बांध देगी। ये फिल्म एक साधारण आदमी, काशी के बारे में है, जो वाराणसी में रहता है। काशी का किरदार बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी निभा रहे है। काशी की कॉलेज जाने वाली जवान बहन अचानक गायब हो जाती है, जिसके बाद उसकी जिंदगी में भूचाल आ जाता है। निराश लेकिन दृढ़निश्चित काशी, एक पत्रकार के साथ मिलकर सच का पता लगाता है। पत्रकार का किरदार बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय निभा रही है। वो अपनी खोई हुई बहन गंगा की तलाश में सच खोजने निकल पड़ता है। ये तलाश उसे अप्रत्याशित घटनाओं की ओर ले जाती है, जिनमें काशी की जिंदगी के कई रहस्य खुलते है। इस तलाश में वो वाराणसी से मुंबई और उसके बाद पहाड़ों के बीच मसूरी तक की यात्रा तय करते है। बता दें कि शरमन ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। उनमें से कुछ है गोलमाल, 3 इडियट्स, रंग दे बसंती आदि है। शरमन फिल्म इन सर्च अॉफ गंगा में लीड रोल में है।

शरमन बताते है कि मैं जब काशी की कहानी सुनने के लिए पहली बार धीरज और मनीष से मिला तो ये कहानी जल्दी ही मेरे दिल को छू गई। ये दोनों काफी समय से सहयोग कर रहे थे और इस प्रोजेक्ट के लिए अपनी प्रतिबद्धता से इन दोनों ने मुझे बहुत प्रभावित किया। मैंने इस फिल्म से जुड़ने का फैसला किया और इस पूरी यात्रा में मुझे काफी मजा आया। ये अनुभव एक रचनात्मक प्रक्रिया द्वारा बना हुआ है। मुझे वाराणसी में शूटिंग करने में काफी मजा आया और मेरा मानना है कि काशी में अपने किरदार को निभाने के लिए मैंने काफी मेहनत की है। मैं इस फिल्म की अाउटपुट से काफी खुश हूं।

बात आगे बढ़ाते हुए फिल्म के डायरेक्टर ने कहा कि ये मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है। मैं शरमन का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मेरा सपना पूरा करने में मदद की। शरमन एक विचारशील एक्टर है, जो एक रचनात्मक प्रक्रिया में नया दृश्य पेश करते है। स्क्रिप्ट को मजबूत करने और सेट पर इसके ठीक ढंग से पेश करने के लिए उनका इनपुट बहुत मददगार था। ये जरूरी था, क्योंकि इस जगह के ना होने के बावजुद भी वह यहां की मौलिकता को बनाए रखने में सफल हुए हैं। हम दोनों और शरमन के बीच बहुत कम अंतर है। मनीष और मैं इस अंतर के दाईं तरफ आते है। ये फिल्म साबित कर देगी शरमन बॉलीवुड के सबसे अच्छे एक्टर्स में से एक क्यों हैं। यह एक सहयोगात्मक प्रोजेकट है, जिसमें कैमरा के सामने और पीछे हर आदमी ने मिलकर पूरी मेहनत से काम किया है। मुझे लगता है कि लोग फिल्म में हर किसी के काम को पसंद करेंगे।

शरमन की ये फिल्म 26 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म के निर्देशक धीरज कुमार है औऱ इसकी कहानी मनीष किशोर ने लिखी ह। शरमन के अलावा इस फिल्ममें एेश्वर्या राय, मनोज जोशी, मनोज पाहवा, अखिलेंद मिश्रा, गोविंद नामदेव, प्रियंका सिंह, मेहुल सुराना, मुग्धा मेहरिया, क्रांति प्रकाश झा, पारितोश त्रिपाठी और पुश्कन तिवारी लीड रोल में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *