ऑपरेशन अलर्ट के तहत सेना और आइटीबीपी के जवानों का युद्धाभ्यास जारी
उत्तरकाशी : भारत चीन सीमा पर सेना का ऑपरेशन अलर्ट के तहत युद्धाभ्यास जारी है। सेना युद्धाभ्यास 15 अक्तूबर तक चलेगा। इस अभ्यास का नाम कवच दिया है तथा इसमें आइटीबीपी, सेना की इंफ्रेंट्री, आर्टलरी, माउंटेनियरिंग की बटालियन शामिल हैं।
वहीं चिन्यालीसौड हवाई पट्टी पर आज वायु सेना अपना तीन दिवसीय अभ्यास शुरू करने जा रही है। इसके लिए वायु सेना की टीम गुरुवार को चिन्यालीसौड पहुँच गई थी। आज नौ बजे वायु सेना का मालवाहक विमान एएन 32 की लैंडिंग होगी। इस पहले वायु सेना ने 8 अप्रैल से 22 अप्रैल तक गगन शक्ति के नाम से अभ्यास किया था।
सेना ने अपने युद्ध अभ्यास एवं एडवांस कोर्स प्रशिक्षण का नाम दिया कवच
चीन सीमा से लगे भारत के नेलांग बॉर्डर पर आर्मी व आइटीबीपी का संयुक्त युद्धाभ्यास के तहत शुक्रवार से चिन्यालीसौड़ में वायु सेना भी अपना अभ्यास शुरू किया। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण उत्तरकाशी जनपद में भारत चीन सीमा का नेलांग बॉर्डर पड़ता है। इस बॉर्डर पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस की नौ चौकियां है। बॉर्डर पर सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने के लिए पिछले दस दिन से सेना के जवान ऑपरेशन अलर्ट के तहत युद्धाभ्यास व एडवांस कोर्स प्रशिक्षण में जुटी है।
चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर उतरा वायुसेना का एएन 32 विमान
चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर वायु सेना ने अपना तीन दिवसीय अभ्यास शुरू कर दिया है। इसके लिए वायु सेना की टीम गुरुवार को चिन्यालीसौड पहुंच गई थी। आज सुबह नौ बजे वायु सेना का मालवाहक विमान एएन 32 की लैंडिंग की। इस पहले वायु सेना ने 8 अप्रैल से 22 अप्रैल तक गगन शक्ति के नाम से अभ्यास किया था।