आमिर ने शेयर की ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ का नया पोस्टर, कहा- दीवाली पर होगा धमाका

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन की स्टारर फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ का फैंस को काफी बेसब्री के साथ इंतजार है। हाल ही में आमिर ने फिल्म का दूसरा पोस्टर जारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि दोस्तों यह देखिए हमारी आने वाली फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान का दूसरा पोस्टर…

इस लेटेस्ट पोस्टर में आमिर खान, अमिताभ बच्चन, फातिमा सना शेख और कैटरीना कैफ सभी अपने-अपने किरदारों में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को देख तो हम यही कहेंगे कि दीवाली पर आमिर एक बड़ा धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर जारी किया था, जिसे दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिला था।

बता दें कि फिल्म में जहां अमिताभ बच्चन और फातिमा सना शेख अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते नजर आएंगे, वहीं आमिर अंग्रेजों के खबरी के रूप में दिखाई देंगे। ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ यशराज बैनर की सबसे मंहगी फिल्मों में से भी एक है। अब देखना है कि फिल्म को क्या रिस्पॉन्स मिल पाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *