विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा नहीं लेंगे धोनी, बताई ये वजह

अनुमान ये लगाया जा रहा था कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी झारखंड की तरफ से विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा लेंगे, लेकिन टीम के कोच राजीव कुमार ने इस खबर को सिरे से नकार दिया है। अब धौनी इस टूर्नामेंट के नॉक आउट दौर में झारखंड टीम के लिए नहीं खेलेंगे।

इन दिनों बल्लेबाजी में धौनी का फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है। ये उम्मीद जताई जा रही थी कि वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले धौनी विजय हजारे टूर्नामेंट में खेलकर अपनी फॉर्म को ठीक कर सकते हैं लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया। धौनी के मुताबिक इस वक्त झारखंड टीम के साथ जुड़ना सही नहीं होगा। उनकी गैरमौजूदगी में इस टीम ने विजय हजारे टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया है। अब टीम के साथ जुड़कर धौनी वीनिंग कांबिनेशन के साथ छेड़छाड़ नहीं करना चाहते। इसके अलावा इंडीज के खिलाफ 21 अक्टूबर से शुरू हो रहे वनडे सीरीज के लिए उन्हें 16 अक्टूबर को हैदराबाद में वनडे कैंप के लिए रिपोर्ट करना है। इस वजह से भी वो झारखंड टीम के लिए नॉकआउट मुकाबलों में हिस्सा नहीं लेंगे। ये बातें टीम के कोच राजीव ने कही। झारखंड को महाराष्ट्र के विरुद्ध एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरू में 15 अक्टूबर को क्वार्टर फाइनल मैच खेलना है।

धौनी के अलावा वनडे टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा और चहल भी अपनी घरेलू टीम के लिए मैच नहीं खेल पाएंगे। इस बात पर ध्यान दिया जाना चाहिए कि कई टेस्ट स्पेशलिस्ट खिलाड़ी इस टूर्नामेंट के लीग स्टेज में अपनी टीम के लिए खेले थे और फिर वो वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम के साथ जुड़े थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *