बॉलीवुड में अब पुरुषो का भी हो रहा उत्पीड़न, इस स्टार ने किया खुलासा

बॉलीवुड में चल रहे #Metoo मूवमेंट पर पहली बार किसी टॉप स्टार ने अपने साथ हुई आपबीती का जिक्र किया है। हम बात कर रहे हैं एक्टर सैफ अली खान की। जिन्होंने हाल ही में खुद के साथ हुए उत्पीड़न का खुलासा किया है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के मुताबिक सैफ अली खान ने कहा है कि वह #Metoo कैंपेन के तहत यौन उत्पीड़न की अपनी कहानियों को शेयर करने वाली महिलाओं के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़े हैं, क्योंकि वह उन महिलाओं का दर्द बखूबी समझते है, जिससे वे गुजरी हैं। सालों पहले उनके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। हालांकि, वो उत्पीड़न शारीरिक नहीं था।

25 साल पहले हुआ था उत्पीड़न…
सैफ ने बताया कि उन्होंने 25 साल पहले उत्पीड़न का सामना किया था, लेकिन वह सेक्सुअल नहीं था। सैफ ने कहा, ‘मेरे करियर में मेरा भी उत्पीड़न हुआ है। मुझे भी सताया गया था और मैं अब भी उस बात को लेकर गुस्से में हूं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘ज्यादातर लोग दूसरों के दर्द को नहीं समझते हैं। दूसरे लोगों के दर्द को समझना बहुत मुश्किल है। मैं इसके बारे में बात नहीं करना चाहता हूं, क्योंकि मैं आज अहम नहीं हूं। यहां तक कि जब मैं सोचता हूं कि मेरे साथ क्या हुआ, तब मुझे गुस्सा आ जाता है। लेकिन आज, हमें महिलाओं का ध्यान रखना है।’

दोषी लोगों को सजा मिलनी ही चाहिए…
सैफ ने आगे कहा कि दोषी लोगों को सजा मिलनी ही चाहिए। भले ही उन्हें अपने किए का पछतावा हो। लेकिन वो सजा के हकदार हैं।

बता दें कि सैफ अली खान की 2014 में आई ‘हमशक्ल’ फिल्म में उनकी को-एक्ट्रेस बिपाशा बसु और ईशा गुप्ता ने डायरेक्टर साजिद खान के असभ्य व्यवहार के बारे में हाल ही में खुलासा किया. बिपाशा ने कहा था कि वह महिलाओं के प्रति साजिद के व्यवहार से नाराज थीं, जबकि ईशा ने खुलासा किया था कि उनसे उनकी बहस हुई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *