हड्डी को मजबूत करने के साथ शरीर में इम्यूनिटी भी बढ़ाता है अनानास

अपने मिठास व स्वाद के साथ-साथ अनानास स्वास्थ के लिए भी काफी फायदेमंद है। डॉक्टर कई बीमारियों में मरीजों को उपचार के तौर पर अनानास खाने की सलाह देते हैं। अनानास शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाता है। इसके सेवन करने से पेट से जुड़ी बीमारियां दूर रहती हैं। शरीरिक रूप से वजनी व्यक्ति का वजन जल्दी कम करने में अनानास की अहम भूमिका होती है। इसमें ज्यादा मात्रा में बिटामिन सी पाया जाता है। डॉ. सचिन प्रसाद बताते हैं कि अनानास का सेवन स्वास्थ के लिए बेहद फायदेमंद है। यह वजन कम करने में भी काफी मददगार है यह पाचन शक्ति को भी बढ़ाता है।

ये हैं अनानास के फायदे

अनानास में एंटी कैंसर एजेंट होता है। अनानास का नियमित रूप सेवन करने से कैंसर का खतरा नहीं के बराबर होता है।

अनानास में ब्रोमलिन पाया जाता है। ब्रोमलिन ऐसा एंजाइम है जो जोड़ों के दर्द व सूजन को कम करता है।

अनानास में फाइबर होता है। इसमें मैग्नीशियम भी पाया जाता है। इसके साथ ही बीटा केरोटिन, थाइमीन भी होता है जो कि हृदय के लिए अच्छा माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *