ODI सीरीज में मिला इशारा, ये क्रिकेटर नहीं होंगे 2019 WC का हिस्सा
चयनकर्ताओं ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बचे हुए बाकी के तीन वनडे मैचों के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है, जबकि जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बयान जारी कर टीम का ऐलान किया। इससे लगभग इस बात पर मुहर लग गई है कि अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप में कुछ खिलाड़ी निश्चित ही नहीं खेल पाएंगे। आइए नजर डालते हैं इन खिलाड़ियों की फेहरिस्त पर…
रविचंद्रन अश्विन
युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव जैसे युवा स्पिनर्स के शानदार प्रदर्शन के चलते रवि अश्विन अब केवल टेस्ट स्पिनर ही बनकर रह चुके हैं। उन्होंने अपना आखिरी वनडे पिछली साल वेस्टइंडीज के खिलाफ ही खेला था। इसे देखकर अश्विन का विश्व कप में चयन भी मुश्किल ही लगता है।
सुरेश रैना
2005 में श्रीलंका के खिलाफ अपना वन-डे डेब्यू करने वाले सुरेश रैना जितने मौके भारतीय क्रिकेट में शायद ही किसी दूसरे खिलाड़ी को मिले होंगे।ना तो विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए उन्होंने कोई कमाल दिखाया और न ही देवधर ट्रॉफी में वे इंडिया ‘सी’ की ओर से खेलते हुए किसी को प्रभावित कर पाए।
अजिंक्य रहाणे
भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे लंबे वक्त से वन-डे टीम से बाहर चल रहे हैं। उनकी मौजूदा फॉर्म देखकर विश्व कप तक वापसी मुश्किल ही नजर आ रही है। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की ओर से खेलते हुए उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ नॉटआउट 17 तो दिल्ली के खिलाफ महज 10 रन ही बनाए।
युवराज सिंह
भारत को 2007 और 2011 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह आज टीम में वापसी के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं। उन्हें बीच-बीच में मौके मिले पर वे इस मौके पर भुनाने में कामयाब नहीं हो सके हैं। उनकी टीम में वापसी मुश्किल ही लगती है।