कुंडा में कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मिलित हुए मोतीराम चंद्रवंशी

खबरीलाल रिपोर्ट : पंडरिया विधानसभा के अंतर्गत कुंडा मंडल के मंडल अध्यक्ष राम स्वरूप साहु ने कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें जन नायक मोतीराम चंद्रवंशी, जिलाध्यक्ष राम कुमार भट्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, उपाध्यक्ष गोकरन सिंगरौल व आदि करगकर्ता गण एवं कुंडा मंडल के अंतर्गत सभी गांवों से लोग उपस्थित हुए। कुंडा बस स्टैंड पर इन नायक की गाड़ी पहुंचते ही सैंकड़ों कार्यकर्ता एवं आम जनता ने बस स्टैंड पर ही जोरदार स्वागत करते हुए भारत माता की जय, मोतीराम चंद्रवंशी का जयकारा लगाते हुए उन्हें सम्मेलन स्थल तक ले गए। इसी बीच रास्ते मे व्यापारी, आम जनता ने जन नायक मोतीराम चंद्रवंशी का जगह जगह स्वागत किये।

सम्मेलन स्थल पर पहुंचते ही आधिकारिक भाजपा प्रत्याशी सर्व प्रथम वहां स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर में पूजार्चना किये और सम्मेलन स्थल पर अपने आसंदी पर विराजमान हुए। मोतीराम का सम्मेलन स्थल पर माताएं, बहने व आम जनताओं के साथ कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मोतीराम चंद्रवंशी ने बड़ों का पैर छुंकर उनका आशीर्वाद लिया तत्पश्चात सम्मेलन की शुरुवात हुई जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में मंडल अध्यक्ष राम स्वरूप साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण चंद्राकर व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने संबोधित करते हुए चुनावी रणनीति पर विशेष चर्चा किये। इस उपलक्ष्य पर भोजराज चंद्राकर, चैतन्य सोनी, शशांक शर्मा, रूपेश तिवारी, महेश्वर साहू व आदि उपस्थित हुए और जन नायक मोतीराम चंद्रवंशी को अधिकृत भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने पर शुभकामनाएं प्रेषित किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *