एक और रिकॉर्ड के करीब आयुष्मान, क्या है जानिए यहाँ

मुंबई। आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा की फिल्म बधाई हो ने बॉक्स ऑफिस पर अपना रुतबा बनाये रखा है और फिल्म ने दूसरे हफ़्ते में प्रवेश करने के साथ 86 करोड़ रूपये से अधिक का कलेक्शन कर लिया है।

अमित रवीन्द्रनाथ शर्मा निर्देशित बधाई हो ने अपनी रिलीज़ के दूसरे सोमवार को घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर दो करोड़ 60 लाख रूपये का कलेक्शन किया। फिल्म की कुल कमाई अब 86 करोड़ 85 लाख रूपये हो गई है। फिल्म हिट हो चुकी है और आयुष्मान खुराना इस फिल्म के साथ एक नए रिकॉर्ड की तरफ़ बढ़ रहे हैं। हाल ही में अंधाधुन के साथ 50 करोड़ क्लब में पहली बार शामिल होने वाले आयुष्मान अब 100 करोड़ रूपये का भी स्वाद चखने वाले हैं। इस फिल्म को अभी इस पूरे हफ़्ते और अगले वीकेंड में भी अच्छी कमाई का चांस है और कमाई का तब तक 100 करोड़ होना तय माना जा रहा है।

आठ नवम्बर को ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान रिलीज़ हो रही है और उससे पहले अगर ये फिल्म 100 करोड़ तक पहुंच जाय तो बड़ी उपलब्धि होगी। बधाई हो ने सात करोड़ 29 लाख रूपये से ओपनिंग ली थी।

बधाई हो एक फ़ैमिली कॉमेडी ड्रामा है और कहानी बिलकुल ही अलग, जिसमें अपनी शादी की राह देख रहे एक लड़के को ये पता चलता है कि उसके माँ-बाप फिर से पैरेंट बनने वाले हैं यानि मम्मी प्रेग्नेंट हैं। लड़के का रोल आयुष्मान खुराना ने किया है जबकि माँ बनी हैं नीना गुप्ता। दंगल वाली सान्या मल्होत्रा आयुष्मान की लेडी लव हैं और गजराज राव ने पिता का रोल निभाया है। इस फिल्म को बनाने में 25 करोड़ रूपये की लागत आई है, जिसमें सात करोड़ रूपये प्रचार के भी शामिल हैं।

आयुष्मान खुराना की फिल्म अंधाधुन का कलेक्शन 63 करोड़ 30 लाख रूपये तक पहुंच गया है शुभ मंगल सावधान का लाइफ़ टाइम कलेक्शन 43 करोड़ 11 लाख रूपये का कलेक्शन किया था बरेली की बर्फी को 34 करोड़ 55 लाख रूपये की कमाई हुई थी सान्या मल्होत्रा की पिछली फिल्म पटाखा ने 7 करोड़ 45 लाख रूपये का कलेक्शन किया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *