कांग्रेस की लिस्ट जारी होने में कुछ घंटे शेष, परिवारवाद का प्रेम जारी
रीवा। मध्यप्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची कुछ ही घंटों में जारी होने की संभवना है। सूत्रों की माने सारे नाम फाइनल कर लिए गए हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता सत्ता का वनवास खत्म करने से ज्यादा अपने पुत्रों का भविष्य संवारने में लगे हैं।
पार्टी ने सर्वे को सर्वोपरि रखने का ऐलान किया है, लेकिन बड़े नेताओं की जिद हावी होती दिख रही है।
कांग्रेस में परिवारवाद :
1. प्रेमचंद गुड्डू (पूर्व सांसद) : वे आलोट सीट से पुत्र अजीत को चुनाव लड़ाना चाहते हैं, लेकिन पार्टी उन्हें ही टिकट देना चाहती है।
2. महेश जोशी : वे पुत्र पिंटू को इंदौर-3 सीट से उतारना चाहते हैं। उनके भतीजे अश्विन पहले से ही टिकट की दौड़ में है।
3. कांतिलाल भूरिया (पूर्व सांसद) : भूरिया पुत्र विक्रांत का टिकट झाबुआ सीट पर चाहते हैं। भतीजी कलावती भी दावेदार हैं।
4. सुंदरलाल तिवारी (गुढ़ विधायक) : वे भतीजा बहू अरुणा को सिरमौर सीट से टिकट दिलाना चाहते हैं। भतीजा विवेक यहां से हार गए थे।
5. सत्यव्रत चतुर्वेदी (पूर्व राज्यसभा सदस्य) : वे पुत्र नितिन के लिए राजनगर से टिकट मांग रहे हैं। भाई आलोक भी दावेदार हैं।
6. सत्यनारायण पटेल : वे देपालपुर से बेटे विनोद को टिकट दिलाना चाहते हैं। पटेल पिछली बार सीडी कांड में फंसने से हार गए थे।
कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची आज
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि पहली सूची गुरुवार शाम 4 बजे घोषित की जाएगी। पार्टी की कोशिश है कि पहली सूची में अधिकांश उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाए। कांग्रेस अब तक डेढ़ सौ सीटों पर सिंगल नाम तय कर चुकी है।