अब वजन घटाएगी हल्‍दी, बैली फैट को करेगी कम

हल्दी भारतीय रसोई घर के मसालों का एक अनिवार्य हिस्सा है. यह न केवल करी, चावल और मिठाई को सुंदर पीला रंग देती है, बल्कि इसे औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है. इसके यही गुण कई स्वास्थ्य समस्‍याओं को दूर करने में मदद करते हैं. वास्तव में ऐसा कहा जाता है कि हल्दी वजन कम करने में भी मदद कर सकती है. इसके एंटी-इंफ्लामेटरी गुण और एंटी ओबेसिटी होने के कारण हेल्दी तरीके से वजन कम करने में मदद मिलती है. कुछ अध्ययनों में भी उल्लेख किया गया है कि हल्दी में कर्क्यूमिन नामक सक्रिय यौगिक होता है जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है. यह यौगिक ही वजन घटाने में फायदेमंद होता है.

हल्‍दी वसा, पैन्क्रीया और मसल्‍स की सूजन को कम करती है. यूरोपीय जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, यह हाई बीपी, हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्‍लड शूगर को कम करने में मदद कर सकती है.हल्दी में ऐसे एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं, जो मोटापे के कारणों में से एक है.टफ्ट्स यूनिवर्सिटी में किए गए एक अध्ययन के मुताबिक, हल्‍दी वास्तव में वसा ऊतकों में वृद्धि को रोकती है.हल्दी चीनी के लेवल को रेगुलेट करने और इंसुलिन की रूकावट को कम करने में मदद करती है. इंसुलिन और वसा के शरीर में रूकने से अतिरिक्त वसा जमा होने लगती है.सीमित मात्रा में हल्दी का सेवन पेट में मौजूद पित्त उत्पादन में वृद्धि करता है. पित्त एक पाचन रस होता है जो शरीर में वसा जमा नहीं होने देता.

हल्‍दी से कैसे कम करें वजन?

वजन कम करने का एक तरीका हल्दी की चाय है. एक या दो कप पानी को एक सॉस पैन में डालकर उबालें. पानी में उबाल आने के बाद, इसमें चुटकीभर हल्दी मिलाएं. यदि आप इसमें दालचीनी मिलाना चाहते हैं, तो आप इसमें चुटकीभर दालचीनी पाउडर मिला सकते हैं. दालचीनी भी वजन कम करने में मदद करती है. अब इस मिश्रण को अच्छी तरह से हिलाएं और इसे एक कप में डालें. इसे गुनगुना ही पीएं.हल्‍दी को चावल की डिशेज, मिठाई और अन्य व्यंजनों में मिलाकर इस्‍तेमाल करें.वजन कम करने का एक और ऑप्‍शन है हल्दी का दूध. मध्यम आंच पर लगभग छह से सात मिनट तक दूध गर्म करें. एक गिलास में दूध डालें और इसमें हल्दी पावडर मिलाकर पीएं.
ध्‍यान रखें, हल्दी कोई जादुई मसाला नहीं है. वजन कम करते समय इसके सेवन के अलावा आपको अपनी डाइट और एक्‍सरसाइज का भी ध्‍यान रखना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *