व्हाट्सएप की अनवांटेड मीडिया फाइल्स को ऐसे करें डिलीट ?

नई दिल्लीः दुनिया भर में लोग अपने दोस्तों रिश्तेदारों और परिवार के लोगों के साथ चैट करने के लिए व्हाट्सएप मैसेंजर ऐप का यूज करते हैं क्योंकि यह इस्तेमाल में आसान होता है लेकिन अक्सर व्हाट्सएप पर आने वाले मैसेज, वीडियो, ऑडियो और दूसरी फाइल्स के चलते आपके फोन की स्टोरेज कर पड़ने लगती है जिसके कारण आप न तो कोई दूसरा ऐप डाउनलोड कर सकते हैं बल्कि आपका फोन भी स्लो हो जाता है या हैंग होने लगता है. काफी लोगों को इसी के चलते काफी परेशानी उठानी पड़ती है लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं कि अपने एंड्रायड मोबाइल में कैसे व्हाट्सएप की बेकार या फालतू मीडिया फाइल्स को डिलीट किया जा सकता है बिना परेशानी उठाए.

अपने एंड्रायड फोन में स्टोरेज कम होने के बाद परेशान न हों बस हमारे बताए आसान तरीके से व्हाट्सएप की फालतू मीडिया फाइल्स को डिलीट कर सकते हैं बिना परेशानी उठाए बस आपको हमारे बताए आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

अपनी चैट क्लियर करें.

स्टेप 1. सबसे पहले अपना व्हाट्सएप खोलें और मेनू के बटन पर टैप करें.
स्टेप 2. मेनू खोलने के बाद सेटिंग्स के ऑप्शन पर टैप करें.
स्टेप 3. सेटिंग्स खुलने के बाद चैट और कॉल के ऑप्शन पर टैप करें.
स्टेप 5. चैट और कॉल के ऑप्शन में आपके सामने आएगा क्लीयर ऑल चैट और रिमूव ऑल चैट पर टैप करें.
स्टेप 6. अगर आप अपनी सभी चैट को क्लियर करना चाहते हैं तो ऑल चैट क्लियर के ऑप्शन पर टैप करें

कंप्यूटर पर सेव करें अपने व्हाट्सएप मीडिया फाइल्स

स्टेप 1. अपने फोन को कंप्यूटर से कनेक्ट करें.
स्टेप 2. कंप्यूटर पर डेवलपर ऑप्शन और यूएसबी डीबगिंग को एक्टिव करें.
स्टेप 3. कंप्यूटर पर अपने फोन के इंटरनल स्टोरेज पर नेविगेट करें.
स्टेप 4. व्हाट्सएप फोल्डर पर क्लिक करें फोल्डर खुलने के बाद मीडिया पर क्लिक करें.
स्टेप 5. मीडिया फोल्डर खुलने के बाद उन सभी फाइलों का चयन करें जिनको आप सेव करना चाहते हैं जिसमें फोटो, वीडियो, ऑडियो, डॉक्यूमेंट हो सकते हैं
स्टेप 6. अपने कंप्यूटर पर एक नया व्हाट्सएप फोल्डर बनाएं और सलेक्ट की हुई सारी मीडिया फाइल्स को कॉपी करके उसमें पेस्ट कर दें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *