‘2.0’ का नया पोस्टर रिलीज, अक्षय ने लिखा ‘आ रहा है एक तूफान’

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 का हाल ही में नया पोस्टर रिलीज हो गया हैं। अक्षय ने इसे अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

पोस्ट शेयर करते अक्षय ने लिखा कि ‘एक तूफान आ रहा है! सिनेमाघरों में इस 29 नवंबर को #2पॉइंट0 । तुम तैयार हो?’। इसके बाद अक्षय कुमार यह कहते नजर आ रहे हैं की फिल्म 2.0 29 नवंबर को रिलीज हो रही हैं। क्या आप इस तूफान का सामना करने ले लिए तैयार हैं। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है और जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि फिल्म 400 करोड़ से ज्यादा के बजट से बनी है। फिल्म में रजनीकांत और अक्षय कुमार के अलावा एमी जैक्सन भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *