कराटे खिलाडिय़ों को प्रमाण पत्र-मेडल देकर सम्मानित किया

ऋषिकेश। इंटरनेशनल शितो रियो कराटे ऑर्गेनाइजेशन ने अक्टूबर में श्रीलंका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में पदक और कराटे बेल्ट पाने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। वक्ताओं ने क्षेत्र के खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन देने पर जोर दिया।
रविवार को व्यापार सभा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित नगर पंचायत स्वर्गाश्रम अध्यक्ष माधव अग्रवाल ने पदक और बेल्ट पाने वाले विजेता खिलाडिय़ों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। संस्था के चीफ इंस्ट्रक्टर विश्वनाथ राजपूत ने बताया कि श्रीलंका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में 12-13 आयु वर्ग में राघव विश्नोई, 14-15 आयु वर्ग में ओम, अनुज कुडिय़ाल ने स्वर्ण पदक, 16-17 आयु वर्ग में प्रशांत सिंह ने रजत जीता था। वहीं 23 नवंबर को देहरादून में आयोजित 11वीं राज्य किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सब जूनियर ग्रुप में वंश पाल, हर्षपाल, अनुराग भद्री, साक्षी चौहान, इशिता अग्रवाल, गौरी पोखरियाल, दीविता पोखरियाल ने स्वर्ण पदक और तनुज खट्टर, कृतिका अग्रवाल ने रजत, सार्थक ने कांस्य पदक जीता। सीनियर वर्ग में विशाल शर्मा, नवीन रयाल ने स्वर्ण पदक जीता।
इसके साथ ही अनुज नेगी, मिलन, सानिध्य, आयुषी, कनन, अमित कुलियाल, समिता अरोड़ा, सूरज रावत, अभयुदय रावत, सूरज, दीपिका रावत, कृष्णा कपूर, नवीन रयाल ने येलो बेल्ट परीक्षा, विशाल शर्मा ने ऑरेंज बेल्ट और राघव विश्नोई ने ग्रीन सीनियर बेल्ट परीक्षा उत्तीर्ण की है।इस मौके पर संस्था संरक्षक मदनमोहन शर्मा, अरविंद जैन, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इंद्रप्रकाश अग्रवाल, व्यापार सभा अध्यक्ष नवल कपूर, सूरज गुल्हाटी, महावीर सिंह चौहान, सुरेश कुडिय़ाल, प्रवीण अरोड़ा, आलोक विश्नोई आदि उपस्थित थे।