क्या गौतम गंभीर ने लोकसभा में चुनाव लड़ने के लिए लिया सभी प्रकार के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल से संन्यास? जानिए खबर।


बता दे कि गौतम गंभीर अपना आखरी मैच रणजी ट्रॉफी में होने वाले फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में दिल्ली बनाम आंध्र प्रदेश खेलेंगे। यह मैच आने वाली 6 दिसंबर को खेला जाएगा।
गौतम गंभीर ने अपने खेल जीवन की शुरुवात दिल्ली के ही स्टेडियम से करि थी जिसके बाद वह देखते ही देखते अंतराष्ट्रीय खेल जगत के एक बड़ा सितारा बन गए। 2011 वर्ल्ड कप में 97 रन की शानदार पारी खेलते हुए उन्होंने भारतीय टीम में एक हीरो की भूमिका निभाई, निराशा थी कि वह शतक नही बना सके परंतु वह सबके दिलों में खास जगह बना चुके थे। उनकी एक खास बात यह है कि जो भी दिल में होता है वह जुबान पर बोल देते हैं एक खास कार्य के लिए पहचाने जाने वाले गौतम गंभीर शहीदों के बच्चों की संपूर्ण पढ़ाई का खर्चा उठाते हैं और कई बच्चों को उनकी संस्था ने गोद भी लिया है। यह सन्यास की खबर गौतम गंभीर के चाहने वालों के लिए बहुत दुखदाई होगी।
बता दें कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में यह भी खबर आ रही है की गौतम गंभीर चुनाव लड़ सकते हैं और इसी के करके उन्होंने अंतरराष्ट्रीय खेल से संन्यास लिया है। दिल्ली प्रदेश के भाजपा के कार्यकर्ताओं के हवाले से यह गुप्त सूचना मिली है कि वहां मीनाक्षी लेखी की जगह लोकसभा में आ सकते हैं,परंतु इस खबर को सभी क्रिकेट जगत के लोग एक अफवाह मात्र बता रहे हैं जिसकी पुष्टि होनी अभी बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *