साबित करुंगा चौकीदार ही चोर है, राहुल गांधी।जानिए खबर

राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल डील को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिर से जोरदार हमला बोला है. राहुल गांधी ने कहा कि पूरा हिंदुस्तान समझता है कि चौकीदार चोर है, और वे इसको साबित करके दिखाएंगे कि हिंदुस्तान का प्रधानमंत्री अनिल अंबानी का दोस्त है और उसने अनिल अंबानी से चोरी करवाई है.राहुल ने कहा कि जिस दिन राफेल मामले की जांच होगी उस दिन दो नाम निकलेंगे, अनिल अंबानी और नरेंद्र मोदी. उन्होंने कहा कि 30,000 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट HAL से छीनकर अनिल अंबानी को क्यों दिया? हिंदुस्तान के युवाओं से रोज़गार क्यों छीना गया? राहुल ने कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि चोरों ने जो पैसा लिया है वो किसानों का है, उनकी बातों में कोई फंसने वाला नहीं है.राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते हैं. उन्होंने कहा कि राफेल पर उनके सवाल बरकरार हैं. राफेल डील पर जेपीसी की मांग पर अड़े राहुल ने कहा कि सरकार को इस मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति बनाने में आखिर क्या दिक्कत है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *