भारतिय वायुसेना ने अपने अंदाज़ में लिया पुलवामा आतंकी हमले का बदला, इन ठिकानों को किया नष्ट। जानिए खबर..


पुलवामा आतंकी हमले के 12 दिन बाद पाकिस्तान की कायराना हरकत को भारत के 12 लड़ाकू विमानों ने अपने ही अंदाज में मुंहतोड़ जवाब दिया है। आज सुबह भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर आतंकी कैंपों को ध्वस्त कर दिया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि वायुसेना के विमान ने आतंकी कैंप पर एक हजार किलोग्राम के बम गिराए। जिसमें आतंकी कैंप पूरी तरह से तबाह हो गए।40 जवानों की शहादत का बदला 12 मिराज विमानों ने लिया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने भारतीय वायुसेना के सूत्रों के हवाले से कहा है, ’26 फरवरी के तड़के भारतीय लड़ाकू विमान मिराज 2000 के एक समूह ने एसओसी पार कर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी कैंप पर बमबारी की और उसे पूरी तरह से नष्ट कर दिया। आतंकी कैंप पर 1000 किलो के बम गिराए गए। इस अभियान में 12 मिराज विमानों ने हिस्सा लिया।
समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि भारतीय वायुसेना ने बालाकोट, चकोठी और मुजफ्फराबाद के आतंकी ठिकानों को पूरी तरह से नष्ट किया है। जैश-ए-मोहम्मद का कंट्रोल रूम भी नष्ट हो गया है।