CarryMinati के नए वीडियो, दुनिया के टॉप ट्रेंड में शामिल तीन दिन में मिले 5 करोड़ से ज्यादा व्यूज़

5 जून यानी शुक्रवार को रिलीज़ किए गए नए वीडियो यलगार को अब तक 54 मिलियन यानी 5 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं।
क्या है वीडियो यलगार?
इस गाने को पिछले वीडियो के हटाए जाने के रिएक्शन पर बनाया गया है। इससे पहले कैरी मिनाटी उस वक्त काफी चर्चा में आए थे, जब उन्होंने यूट्यूब वर्सेस टिकटॉक पर एक वीडियो बनाया था। कैरी का यह वीडियो इंडिया का यूट्यूब पर सबसे ज़्यादा बार देखे जाने वाला वीडियो बन गया। करीब 7 करोड़ यानी 74 मिलियन व्यूज़ मिलने के बाद इसे यूट्यूब से हटा लिया गया। इस पर कैरी काफी नाराज हुए और विरोध में इस गाने को बनाया।यलगार एक रैप सॉन्ग है, जिसे कैरी मिनाटी ने गाया है। गाने को लिखने का काम भी कैरी ही ने किया है।

वहीं, Wily Frenzy ने इसे म्यूज़िक दिया है।यह भारत में यूट्यूब पर नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा है। व्यूज़ के अलावा वीडियो को करीब 90 लाख लाइक्स भी मिल चुके हैं। वहीं, यह वीडियो वर्ल्ड वाइड यूट्यूब के टॉप ट्रेडिंग भी शामिल हो गया है। इसके बारे में बताते हुए कैरी मिनाटी उर्फ अजय नागर ने लिखा, ‘यलागर दुनिया भर में छठें नंबर ट्रेंड कर रहा है। मैं किसी भी और चीज़ से ज़्यादा खुश हूं।’ इसके अलावा कैरी ने फैंस को थैंक्यू कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *