यूपीएससी सिविल सेवा सहित अन्य सेवाओं की परीक्षा की नई डेट

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 और यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 के शेष इंटरव्यू की नई तिथियों का ऐलान हो गया है। यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 4 अक्टूबर को होगी। जबकि शेष इंटरव्यू की प्रक्रिया 20 जुलाई से फिर से शुरू होगी। यूपीएससी ने कोरोना लॉकडाउन के चलते 31 मई को आयोजित होने वाली सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित कर दिया था। इससे पहले इंटरव्यू भी स्थगित कर दिए गए थे। परीक्षा की नई डेट्स आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जारी की गई हैं।

यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *