लॉकडाउन खुलने के बाद पहली बार जा रहे रेस्टोरेंट! ध्यान रखें ये बातें-
किसी बाहरी या अंजान शख्स के साथ खाना ना खाएं, साथ ही जो लोग 6 फीट की निश्चित दूरी पर ना बैठे हों या मुंह को मास्क से कवर ना करें, उनके साथ भी खाने से परहेज करना चाहिए.
कम बुखार या गले में खराश जैसे हल्के लक्षण होने पर बाहर जाने से परहेज करें.
आमतौर पर लोग बगल के टेबल पर बैठे गेस्ट से टिश्यू पेपर या नमक मांगने का आग्रह करते हैं. लेकिन कोरोना के इस दौर में इन चीजों से बचना होगा. कोरोना के डर से ज्यादातर रेस्टोरेंट अच्छी तरह से सैनिटाइज किए जाते हैं, लेकिन बाहर से आया एक व्यक्ति वहां फिर से संक्रमण फैला सकता है जिसकी चपेट में आप भी आ सकते हैं.
रेस्टोरेंट आदि के दरवाजे पर शरीर का टेंपरेचर जांचने की सुविधा हो. एंट्री गेट पर ही मास्क, हैंड वॉश और सोशल डिस्टेंसिंग से जुड़ी गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जाए, यहचीजें पहले से सुनिश्चित कर लें.

रेस्टोरेंट गेस्ट को ऑनलाइन बुकिंग के जरिए बुला सकते हैं, ताकि वहां एकदम से लोगों की भीड़ इकट्ठा ना हो पाए. इस दौरान आपको वेटिंग लिस्ट में रहकर संयम रखना होगा.
कोविड-19 को दूषित भोजन से नहीं जोड़ा गया है. लेकिन आप जितना ज्यादा किसी भीड़भाड़ वाली जगह पर रहेंगे, वायरस के संपर्क में आने का जोखिम उतना ही बढ़ेगा इसलिए आप रेस्टोरेंट में बेवजह बैठने की मांग ना करें