उत्तर भारत में तापमान में वृद्धि, दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश के कई भागों में पारा 40 डिग्री से ऊपर

उत्तर प्रदेश के कई भागों में पारा 40 डिग्री से ऊपर रहा। राज्य में सबसे अधिक तापमान झांसी (42.5 डिग्री सेल्सियस) में रिकॉर्ड किया गया। राजस्थान के कई भागों में भी तापमान में मंगलवार को बढ़ोतरी दर्ज की गई। राज्य का श्रीगंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। सफदरजंग वेधशाला में मंगलवार को दिल्ली का तापमान 40.6 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया। सोमवार को यहां राजधानी का तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा और पंजाब की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

temperature
temperature
इस बीच दक्षिण पश्चिम मानसून, पश्चिम मध्य और बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने कहा कि ”दक्षिण-पश्चिम मानसून आज पश्चिम मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के कुछ और भागों में आगे बढ़ा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *