“घर में नहीं दाने , अम्मा चलीं भुनाने”, अमिताभ बच्चन ने फैन के किस सवाल का यह दिया जवाब

फिल्म गुलाबो सिताबो अमेजन प्राइम वीडियो पर 12 जून को रिलीज होने जा रही है अमिताभ-आयुष्मान की फिल्म पहली बड़ी बॉलीवुड मूवी होगी जिसे कोरोना की वजह से OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा.
अमिताभ बच्चन अपने ही अंदाज में सोशल मीडिया पर गुलाबो सिताबो से जुड़े पोस्ट लिखते हैं, इसके अलावा बिहाइंड द सीन्स वीडियो भी शेयर किए जा रहे हैं क्योंकि कोरोना की वजह से फिल्म प्रमोशन के लिए सितारे शहर-शहर नहीं जा सकेंगे.
एक फैन को लगता है अमिताभ बच्चन जैसी शख्सियत को बड़े पर्दे पर आनी चाहिए. अमेजन प्राइम कैसे अमिताभ बच्चन को छोटे स्क्रीन पर फिट कर पाएगा. बिग बी ने अपने अंदाज में फैन को मजेदार जवाब दिया है- ‘घर में नहीं दाने , अम्मा चलीं भुनाने” !!! ‘
गुलाबो सिताबो में अमिताभ-आयुष्मान की खट्टी मीठी तकरार देखने को मिली थी, दोनों के बीच की खींचतान, कहानी में नोंकझोक, ड्रामा और कॉमेडी जैसे सभी एंगल एंटरटेनिंग दिखे. मूवी का निर्देशन शूजित सरकार ने किया है.

gulabo sitabo
gulabo sitabo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *