उत्तराखंड में आज आए नए 75 मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1637.

उत्तराखंड में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में नए 75 मामले सामने आए हैं। अब प्रदेशभर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1637 पहुंच गई है। अपर सचिव स्वास्थ्य डॉ. युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है।
चिंता की बात यह है कि पर्वतीय जिलों में भी संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है।
75 नए मामलों में से सबसे ज्यादा 30 मरीज टिहरी जिले में, देहरादून और हरिद्वार जिले में 16 और 15 चमोली में तीन,पौड़ी में एक, रुद्रप्रयाग में छह, ऊधमसिंह नगर में तीन केस सामने आए हैं। आज 11 सौ संदिग्ध मरीजों की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है। संदिग्धों की पहचान कर विभाग ने 819 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। राजकीय दून मेडिकल अस्पताल की एक और महिला डॉक्टर समेत तीन स्वास्थ्य कर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
उत्तराखंड में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या सक्रिय मामलों से अधिक हो गई है,प्रदेश की रिकवरी दर 51.79 प्रतिशत हो गई है।

Corona virus
Corona virus

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *